CSBC Bihar Police Result 2024 Out: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी 106955 उम्मीदवार पास, यहां करें चेक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिहार पुलिस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। CSBC Bihar Police Result 2024 की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां हम आपको पूरी जानकारी प्रदान करेंगे कि आप कैसे अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं, और इस भर्ती प्रक्रिया में क्या-क्या चरण शामिल हैं।

CSBC Bihar Police Result 2024 Link: यहां करें चेक

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है और इसे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर देखा जा सकता है। इस लिखित परीक्षा में कुल 1,06,955 उम्मीदवार पास हुए हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट (CSBC Bihar Police Constable Written Exam Result 2024) लंबे इंतजार के बाद अब जारी किया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले 511 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोक दिया गया है।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2023 को शुरू हुई थी और कुल 18,33,387 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 27,672 आवेदन रद्द कर दिए गए थे। 14,484 अपूर्ण आवेदन हटाए जाने के बाद 17,91,231 आवेदन पूर्ण पाए गए थे। समीक्षा के बाद 3,511 आवेदन अस्वीकृत किए गए और अंत में 17,87,720 वैध आवेदन पाए गए थे। इन सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट अब जारी किया गया है।

How to Check Bihar Police Result 2024: ऐसे डाउनलोड करें

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बिहार पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसका लिंक यहां है – ऑफिशियल वेबसाइट।
  • वेबसाइट के होमपेज पर “रिजल्ट” या “CSBC बिहार पुलिस रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आप “Written Examination Result For Shortlisting Candidate For PET” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर “Bihar Police Constable Result 2024” की PDF आपके सामने खुल जायेगा।
  • अब आप PDF में अपना रोल नंबर खोजें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आप इसे डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।

बिहार पुलिस रिजल्ट डायरेक्ट लिंक- CSBC Bihar Police Constable Result 2024 Download PDF

PET के अंक कैसे दिए जाते हैं?

PET के विभिन्न परीक्षणों में सफल होने पर उम्मीदवारों को अंक दिए जाते हैं। इन अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की रैंक निर्धारित की जाती है। PET में पास होना अनिवार्य है, लेकिन इसे मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाता।

Bihar Police Constable PET Date: फिजिकल टेस्ट कब होगा?

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल घोषित हुए उम्मीदवारों को अब फिजिकल टेस्ट में भाग लेना होगा। फिजिकल टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फिजिकल टेस्ट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट विजिट करते रहें। इस भर्ती परीक्षा में गृह रक्षक वर्ग के लिए कुल 21,385 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

बिहार पुलिस शारीरिक परीक्षण (Physical Test) में क्या-क्या होता है?

लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अब बिहार पुलिस भर्ती के दूसरे चरण, यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही फिजिकल टेस्ट की तारीख भी घोषित होने की उम्मीद है। बिहार पुलिस में परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट सबसे महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए Bihar Police Physical Eligibility को ध्यान में रखते हुए अब रनिंग, ऊंची कूद आदि की तैयारी शुरू कर दें। किसी भी नए अपडेट के लिए सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें हिंदी में पढ़ें और देखें Vacancysathi.in पर। एजुकेशन अपडेट और सरकारी योजना सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए Vacancy Sathi Channel से जुड़े रहें।

मैं अंशिका यादव अपने करियर की शुरुआत साल 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदयटाइम्स.कॉम से की। यहां मैंने एंटरटेनमेंट, हेल्थ और जॉब सेक्शन पर काम किया। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इसके बाद 2024 में वेकैंसी साथी से जुड़ीं। वर्तमान में वह शिक्षा, रोजगार और करियर से संबंधित खबरें लिखती हूँ ...आगे पढ़ें

Leave a Comment

Join Channel