RSMSSB Jail Prahari Syllabus 2025 PDF: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब बोर्ड ने राजस्थान जेल प्रहरी सिलेबस 2025 जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जेल प्रहरी परीक्षा का विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया गया है। इस सिलेबस में अभ्यर्थी विषयवार सिलेबस देख सकते हैं।
आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती के लिए 803 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके आवेदन 24 दिसंबर से शुरू होने जा रहे हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने आज इसका सिलेबस भी जारी कर दिया है। ताकि अभ्यर्थी अभी से इस परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकें।
RSMSSB Jail Prahari Syllabus 2025 Exam Pattern
राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा में बोर्ड द्वारा 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए 400 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक हैं। पेपर के लिए 2 घंटे निर्धारित किए गए हैं। पेपर में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक यानि 1 अंक काटा जाएगा। वही पेपर में 36% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
जेल प्रहरी परीक्षा में तर्क एवं तार्किक क्षमता के 45 प्रश्न, सामान्य ज्ञान/सामान्य विज्ञान/सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक मामलों के 25 प्रश्न तथा राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल आदि के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। राजस्थान जेल प्रहरी सिलेबस 2025 की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
RSMSSB Jail Prahari Syllabus 2025 in Hindi
सामान्य विज्ञान: भौतिक और रासायनिक परिवर्तन धातु, अधातु और प्रमुख यौगिक प्रकाश का परावर्तन और नियम आनुवंशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली मानव शरीर: संरचना, अंग प्रणालियाँ प्रमुख मानव रोग, कारण और निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
भारतीय संविधान और राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था: संविधान का परिचय और बुनियादी विशेषताएं, सूचना का अधिकार अधिनियम आदि, राज्य सरकार और राजनीति: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल, विधानसभा और न्यायपालिका, राज्य की प्रशासनिक संरचना: मुख्य सचिव, जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन और पुलिस प्रशासन), जिला स्तर पर न्यायिक संरचना
प्रमुख समसामयिक मामले: खेल, राजनीतिक, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिकी और तकनीकी मुद्दे आदि। राज्य और राष्ट्रीय मुद्दे प्रसिद्ध व्यक्तित्व राज्य, राष्ट्रीय कार्यक्रम और नीतियाँ आदि।
तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता: कथन और धारणाएँ, कथन और तर्क, कथन और निष्कर्ष, कथन और कार्य, संख्या श्रृंखला, अक्षर श्रृंखला, विषम को ढूँढना, कोडिंग-डिकोडिंग, संबंध, आकृतियों और उनके उपविभाजनों से संबंधित समस्याएँ आदि।
राजस्थान का इतिहास, कला और संस्कृति: ऐतिहासिक घटनाएं, स्वतंत्रता आंदोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा और साहित्य, संस्कृति और सामाजिक जीवन, वेशभूषा, संगीत वाद्ययंत्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियाँ, त्यौहार और समारोह, आभूषण, लोक कला, वास्तुकला, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, पर्यटन स्थल और स्मारक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से राजस्थान की हस्तियाँ आदि।
भूगोल: राजस्थान: स्थान, विस्तार, भौतिक विशेषताएँ और भौगोलिक विभाजन, मिट्टी, प्राकृतिक वनस्पति और वन संरक्षण, जलवायु, जल संसाधन, जल निकासी प्रणाली और झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या: आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात और साक्षरता, राजस्थान के परिवहन और राज्य राजमार्ग आदि।
अर्थशास्त्र- राजस्थान: ग्रामीण विकास, राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन और खनिज क्षेत्र की भूमिका, राज्य की अर्थव्यवस्था- विशेषताएँ और समस्याएँ, राज्य की आय, बजट की अवधारणा, राज्य की अर्थव्यवस्था के सामने चुनौतियाँ आदि।
आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन: आपदा प्रबंधन: परिचय, वर्गीकरण (प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाएँ) आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वाली राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों की भूमिका और कार्यात्मक ढाँचा। आपदा प्रबंधन रणनीतियाँ और उपाय – आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय नीति और योजना। पर्यावरण पर ग्रामीण प्रभाव: वनों की कटाई, प्रदूषण, संसाधनों का अत्यधिक दोहन, पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता पर प्रभाव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण।
इसे भी देखे: RSMSSB Jail Prahari Vacancy 2024 राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 22 जनवरी 2025 तक
Rajasthan Jail Prahari Syllabus 2025 Exam Date
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान जेल प्रहरी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, अयोध्या द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं 9 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 12 अप्रैल 2025 तक चलेंगी। आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here