REET Result 2025: रीट परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी (Answer Key) 25 मार्च 2025 को जारी की गई थी। इसके बाद, अभ्यर्थियों को 25 मार्च से 31 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया। बोर्ड के अनुसार, लगभग 2200 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इन आपत्तियों की जांच के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम बनाई जा रही है। पहले बोर्ड ने 15 से 20 अप्रैल के बीच आपत्तियों का निस्तारण करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन विशेषज्ञों का चयन अभी पूरा नहीं हुआ है।
अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही विशेषज्ञों की फाइनल सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद सभी 2200 आपत्तियों की समीक्षा शुरू होगी। इस प्रक्रिया में लगभग 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। यदि सभी चरण सही ढंग से पूरे होते हैं, तो मई के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी करने का अनुमान है।
REET Result Date 2025
आवेदन शुरू होने की तिथि | 16 दिसंबर 2024 |
रीट आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जनवरी 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 20 फरवरी 2025 |
रीट परीक्षा की तिथि | 27 और 28 फरवरी 2025 |
आंसर की जारी होने की तिथि | 25 मार्च 2025 |
रीट रिजल्ट जारी होने की तिथि | मई 2025 के प्रथम सप्ताह में |
REET Result 2025 Latest News
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा आयोजित रीट (REET) परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। बोर्ड ने हाल ही में संकेत दिया है कि परीक्षा परिणाम मई 2025 के प्रथम सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, मई की शुरुआत में ही लाखों अभ्यर्थियों को उनके स्कोर की जानकारी मिल सकती है।
रीट परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी 2025 को तीन अलग-अलग शिफ्ट में किया गया था। लेवल-1 की परीक्षा 27 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित हुई, जबकि लेवल-2 की पहली पारी उसी दिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली। शेष अभ्यर्थियों के लिए लेवल-2 की परीक्षा 28 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की गई।
हालांकि बोर्ड ने अभी तक रीट रिजल्ट 2025 की तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जानकारों का मानना है कि मई के प्रथम सप्ताह में परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट चेक करते रहें। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे।
How to Check REET Result 2025
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “REET Level 1 Result 2025” या “REET Level 2 Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- “सबमिट” बटन पर क्लिक करने के बाद, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
REET Result 2025 Important Links
Release Date | 1st week of May 2025 |
REET Result 2025 | will be released soon |
Exam Date | 27 and 28 February 2025 |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Check All Latest Jobs | vacancysathi.in |