REET Challan Generate 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने REET 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। अब अभ्यर्थी जानना चाहते हैं कि REET 2024 का चालान कैसे जनरेट करें, तो आज इस लेख में हम आपको REET चालान 2024 जनरेट करने के तरीके के बारे में बताएंगे।
REET 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। REET पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2025 तक भरे जाएंगे। इसकी लिखित परीक्षा 27 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। आइए जानते हैं REET फीस चालान कैसे जनरेट करें।
REET 2024 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बता दें कि राजस्थान REET परीक्षा 2024 के लिए आवेदन शुल्क लेवल 1 के लिए 550 रुपए या लेवल 2 के लिए 550 रुपए और दोनों लेवल के लिए 750 रुपए है। REET आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इसके लिए आपको फॉर्म भरने से पहले REET शुल्क के लिए चालान जनरेट करना होगा और शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद ही आप आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।
ये भी पढ़िए:- अब रीट परीक्षा में पास होना हुआ मुश्किल सरकार ने किये कड़े इंतजाम…
REET Challan Generate 2024: रीट चालान जनरेट कैसे करें हिन्दी में
REET Challan 2024 जनरेट करने के लिए सबसे पहले आपको REET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक आपको नीचे मिलेगा आपके सामने REET 2024 का होम पेज खुल जाएगा इसके लेफ्ट साइड में आपको REET 2024 के सभी लिंक मिल जाएंगे चालान जनरेट करने के लिए सबसे पहले आपको दिए गए REET 2024 Generate Challan के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपसे आपकी सभी बेसिक जानकारी मांगी जाएगी। इसके बाद ही आपका चालान जनरेट होगा। तो सबसे पहले आपको ऊपर दिए गए लेवल में से किसी एक को चुनना होगा। यानी जिस लेवल की परीक्षा आप देना चाहते हैं या जिस लेवल के लिए आपने शैक्षणिक योग्यता हासिल की है। यहां डिफॉल्ट लेवल 1 है, इसलिए पेमेंट करने से पहले लेवल जरूर चेक कर लें।
लेवल चुनने के बाद अब आपको दिए गए फॉर्म में अपनी सभी बेसिक डिटेल्स सही-सही भरनी होंगी। इसके लिए आप चाहें तो अपनी दसवीं क्लास की मार्कशीट देखकर भी इसे भर सकते हैं। सबसे पहले आपको अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि और ईमेल आईडी भरनी होगी। इसके बाद आपको अपने दो मोबाइल नंबर डालने होंगे जो एक्टिव हों। फिर आपको सिक्योरिटी कोड डालना होगा।
ये भी पढ़िए:- REET 2025 New Syllabus Level 1 & Level 2: नया सिलेबस यहाँ से डाउनलोड करें…
अब आपको अपने द्वारा चुने गए लेवल की फीस की जानकारी मिल जाएगी। इसके नीचे आपको पेमेंट मेथड में पेमेंट मोड सेलेक्ट करना है। इसमें आपको ऑफलाइन का ऑप्शन मिलेगा। इसे सेलेक्ट करें और सेलेक्ट करने के बाद नीचे एक और टैब आएगा जिसमें आपको बैंक का ऑप्शन मिलेगा इसमें आपको बैंक सेलेक्ट करना है। बैंक में आपको ईमित्र का ऑप्शन मिलेगा उसे सेलेक्ट करें।
अंत में आपको नीचे दिए गए सबमिट एंड पे बटन पर क्लिक करके फाइनल फॉर्म सबमिट करना होगा। सबमिट करते ही आपका फीस चालान जनरेट हो जाएगा। अब सबसे पहले आपको इसका प्रिंटआउट लेना है या स्क्रीनशॉट या चालान नंबर नोट कर लेना है। इसके बाद किसी भी नजदीकी ई-मित्र दुकान पर जाकर प्रिंटेड चालान या चालान नंबर से अपनी फीस का भुगतान कर दें।
ई-मित्र के माध्यम से फीस का भुगतान करने के बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट पर वापस जाना होगा और अपना आवेदन पत्र भरना होगा। REET ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें इसकी पूरी जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें।
REET 2024 Generate Challan Check
चालान जनरेट | यहाँ क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप | यहां से जॉइन करें |